
- Prep Time: १५ minutes
- Cook Time: ३० minutes
- Serving: करीब १५ रोटियाँ
गुड़ की रोटी
गुड़ की रोटी सर्दी के दिनों में, खासकर के संक्रांत के त्यौहार के दिन बनाया जाने वाला एक बहुत ही बढ़िया पकवान है। ये रोटी पतली और करारी बनती है और घी के साथ खाई जाती है। रूम टेम्परेचर में ये ७-८ दिन तक अच्छी रह सकती है और फ़्रिज में रखने पर और थोड़े दिन तक भी।
Ingredients
- कव्हर के लिए :
- गेंहू का आटा - १ & १/२ कप
- मैदा - १/२ कप
- बेसन - १/२ कप
- गरम तेल - २ टेबलस्पून
- घी - १/२ टीस्पून
- चावल का आटा - करीब १/४ कप
- गुड़ की फिलिंग के लिए :
- गुड़ - १ कप कसा हुआ
- खसखस - १/२ टेबलस्पून भूनी हुई
- इलायची पावडर - १/२ टीस्पून
- भुना हुआ और छिलके निकाला हुआ चना (डालिया) - १/४ कप
- तेल - आवश्यकतानुसार करीब २-३ टीस्पून
Instructions
रोटी के कव्हर के लिए :
- आटा, मैदा और बेसन एक साथ मिला लीजिए।
- उस मिश्रण में २ टेबलस्पून तेल गरम करके डाल दीजिए।
- उसी मे घी भी मिलाकर पानी से उसका पूरी की तरह थोड़ा सख्त आटा गूंध लीजिए।
गुड़ की फिलिंग के लिए :
- २ कप कसे हुए गुड़ में १ टेबलस्पून खसखस मिलाकर उसमे १ टीस्पून तेल और इलायची पावडर डाल दीजिए।
- मिक्सर में भुने चने को बारीक पीस लीजिए और ये भी गुड़ में मिला लीजिए। (अगर भुना चना उपलब्ध नहीं है तो आप १/२ कप बेसन २ टेबलस्पून तेल में अच्छे से भूनकर, इसे चने के बदले इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दी गई तस्वीरें देखिये।)
- गुड़ को आटे की तरह गूंधकर नरम बना लीजिए।
- जरूरत हो तो, नरम बनाने के लिए ऊपर से थोड़ा सा तेल भी लगा सकते हैं।
आगे की कृति :
- आटे के करीब एक से डेढ़ इंच बड़े चपटे गोले बना लीजिए।
- इसी तरह गुड़ के भी चपटे गोले बना लीजिए।
- अब गुड़ का एक गोला आटे के दो गोलों के बीच रख कर किनार बंद कर दीजिए। लेकिन पूरी तरह से किनार को बंद मत कीजिए, बीच बीच में थोड़ी खुली रखें।
- अब इस तरह बने गोले को दोनों तरफ से चावल का आटा लगाकर पतली सी रोटी बेल लीजिए।
- रोटी को गरम तवे पर सेंक लीजिए। जब दोनों तरफ छोटे छोटे दाग आ जाएं तो रोटी तवेपर से निकाल लीजिए।
- इसी तरह सारी रोटियां बनाकर सेंक लीजिए।
- सारी रोटियां ठंडी होने के लिए फैला कर रख दीजिए।
- और अब स्वादिष्ट गुड़ की रोटी घी के साथ परोसिए।