
- Prep Time: ३० minutes
- Cook Time: १० minutes
- Serving: ३-४ लोगों के लिए
दाल तड़का रेसिपी
तूर दाल से बनी ये तड़के वाली स्वादिष्ट दाल रोटी या चावल के साथ भी खाई जा सकती है। बनाने में ये बिलकुल आसान है और झटपट से बन जाती है। इसे आप अपनी पसंद के अनुसार पानी डालकर कम या ज्यादा गाढ़ी बना सकते हैं।
Ingredients
- अरहर या तूर की दाल - १ कप
- सरसों - १ टीस्पून
- साबुत जीरा - १ टीस्पून
- हींग - १/४ टीस्पून
- हलदी - १ टीस्पून
- हरी मिर्च - २ बीच में से सीधी काटी हुई
- कढीपत्ता - ५-६
- अदरक - १ इंच बड़ा टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
- लहसुन - १ टेबलस्पून बारीक काटा हुआ
- नमक - स्वादानुसार
- टमाटर - १ बारीक काटा हुआ
- हरा धनिया - बारीक काटा हुआ ऊपर से सजावट के लिए
Instructions
- अरहर या तूर की दाल में २ कप पानी डालकर प्रेशर कुकर में तीन सीटियाँ आने तक पका लीजिए। तीन सीटियाँ आने के बाद गैस को धीमी कर के पाँच मिनट रखिये और फिर गैस बंद कर दीजिए।
- कुकर ठंडा होने के बाद दाल को बाहर निकाल लीजिए।
- एक पतीले में तेल गरम करके उसमे सरसों डाल दीजिए।
- सरसों तड़कने के बाद उसमे हींग, हलदी, और हरी मिर्च भी डाल दीजिए।
- फिर कढीपत्ता, अदरक, और लहसुन भी डाल दीजिए और थोड़ा स्टर-फ्राय कीजिए।
- जब अदरक और लहसुन थोड़े ब्राउन दिखने लगें तब पकाई हुई दाल डाल दीजिए।
- दाल में पानी डालकर दाल को आपकी पसंद के अनुसार गाढ़ा या पतला बना लीजिए।
- स्वादानुसार नमक डालिए और फिर कटा हुआ टमाटर डाल दीजिए।
- अब बीच बीच में घुमाते हुए, धीमी आँचपर दाल को उबलने दीजिए और फिर गैस बंद कर दीजिए।
- ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर गरमागरम दाल तड़का रोटी या चावल के साथ परोसिये।