
- Prep Time: १० minutes
- Cook Time: ४५ minutes
बटाटा वडा (आलू बोंडा)
महाराष्ट्र में एक बहुत ही मशहूर और चटपटा स्ट्रीट स्नैक मिलता है - वडा पाव। इसके लिए आवश्यक बटाटा वडा या आलू के वड़े (जिसे आलू बोंडा भी कहते हैं), की रेसिपी मैंने नीचे दी है। ये वड़े सिर्फ तीखी चटनी के साथ भी खाने के लिए एक बढ़िया टी-टाइम स्नैक है।
अगर आप इसे पाव के साथ परोसेंगे तो ये वडा-पाव बन जाता है। वडा पाव की रेसिपी के लिए आगे की लिंकपर क्लिक कीजिए - वड़ा-पाव रेसिपी
इन वड़ों के साथ अकसर परोसी जाने वाली एक तीखी चटनी बनाने के लिए आगे की लिंकपर क्लिक कीजिए - वडा पाव की तीखी चटनी
Ingredients
- फिलिंग के लिए:
- आलू - ५ बड़े बड़े उबले हुए
- तेल - २ टीस्पून
- सरसों - १ टीस्पून
- जीरा - १ टीस्पून
- हींग - १/४ टीस्पून
- हलदी (ऐच्छिक) - १ टीस्पून
- प्याज़ - १ बारीक काटा हुआ
- हरी मिर्च - ५-६
- लहसुन की कलियाँ - ५ बड़ी बड़ी
- अदरक - ५ इंच बड़ा टुकड़ा
- नमक - स्वादानुसार
- कव्हर के लिए:
- बारीक पिसा हुआ बेसन - ३/४ कप
- मोटा पिसा हुआ बेसन या चावल का आटा - १ टेबलस्पून
- नमक - स्वादानुसार
- तेल - १ टेबलस्पून और इसके अलावा तलने के लिए भी
Instructions
फिलिंग के लिए :
- उबले हुए आलुओं के छिलके निकालकर हाथ से ही उन्हें तोडकर छोटे टुकड़े बना लीजिए।
- अदरक, लहसुन, और मिर्च मिक्सर में बारीक पीसकर पेस्ट बना लीजिए।
- एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमे सरसों डालिए।
- सरसों तड़कने के बाद उसमे हींग और अगर पसंद है तो हलदी भी डालिए। (हल्दी डालने से बटाटा वडा अंदर से पीला दिखेगा और ना डालें तो सफ़ेद रंग का दिखेगा।)
- अब काटा हुआ प्याज़ और कृतिक्रमांक २ में बनाई गई अदरक-लहसुन-मिर्च की पेस्ट भी डाल दीजिए।
- प्याज थोड़ी ब्राउन दिखने तक सब अच्छे से स्टर-फ्राय कर लीजिए।
- अब आलू डाल दीजिए और सब मिला लीजिए।
- स्वादानुसार नमक डालकर फिर से मिला लीजिए।
- थोड़ा ठंडा होने के बाद इस फिलिंग के करीब डेढ़ से दो इंच बड़े गोले बना लीजिए।
कव्हर के लिए :
- बारीक बेसन और मोटा बेसन या चावल का आटा एक साथ मिला लीजिए।
- स्वादानुसार नमक डालकर ऊपर से १ टेबलस्पून गरम तेल डाल दीजिए।
- अब धीरे धीरे पानी डालते हुए इसको भिगोकर एक जैसा लेकिन थोड़ा गाढ़ा बैटर बना लीजिए। (तलते समय ये बैटर फिलिंग के गोलों पर टिककर रहे इतना गाढ़ा होना चाहिए।)
तलने के लिए :
- एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल गरम कर लीजिए।
- फिलिंग का हर एक गोला बैटर में भिगोकर गरम तेल में डालिए और सुनहरा होने तक तल लीजिए।
- छोटे छोटे बैचेस में सारे वड़े तल लीजिए। तलते समय गैस को मध्यम आँचपर रखिए।
- तलने के बाद वड़े पेपर टावेल पर निकालिए।
- अब गरमागरम वड़े लहसुन की तीखी चटनी के साथ परोसिए।
- इन वड़ों को पाव के अंदर रखकर वडा-पाव भी खाया जा सकता है।