
- Prep Time: ५ minutes
- Cook Time: ५ minutes
हरे धनिये की चटनी रेसिपी
हरे धनिये की ये हरी चटनी आप बहुत सारी रेसिपीस के साथ खा सकते हैं जैसे की भेल-पूरी, समोसा या कोई भी चाट, इडली, डोसा, उत्तपम, या अड़ई, टोमेटो आमलेट वगैरा। इसलिए इसे मल्टीपर्पस हरी चटनी भी कह सकते है। ये बनाने में बिलकुल आसान है और कभी भी झट से बनाई जा सकती है। इसे आप फ्रिज में १०-१५ दिनों तक रख सकते हैं।
Ingredients
- हरा धनिया - १ कप साफ़ धुला हुआ
- हरी मिर्च - स्वादानुसार
- नींबू का रस - १ टेबलस्पून
- लहसुन की कलियाँ - १ बड़ी या २ छोटी
- नमक - स्वादानुसार
- सेव, पापड़ी या आलू की चिप्स - १ टेबलस्पून
Instructions
- चटनी के लिए आवश्यक ऊपर दी गयी सारी सामग्री एक मिक्सर के जार में एक साथ डाल दीजिए।
- फिर आवश्यकता के अनुसार पानी डालकर इसे पीसकर इसकी पतली या गाढ़ी चटनी बना लीजिए। (मैं इसे पहले गाढ़ा ही रखती हूँ ताकि पराठा, समोसा इडली वगैरे के साथ इसे खाया जा सके। बाकी कुछ चीजों के साथ, जैसे भेल-पूरी, चाट वगैरे के साथ खाते समय इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर पतला किया जा सकता है।
- इस चटनी को आप फ्रिज में रखेंगे तो ये १०-१५ दिनों तक अच्छी रह सकती है।