Uma's Kitchen

  • Home
  • Recipes
    • Snacks
    • Soups
    • Breads
    • Rice
    • Veggies
    • Lentils
    • Dosas
    • Salads
    • Dessert
  • Specialities
    • Drinks
    • Left-over-food recipes
    • Pickels/Chutneys
    • Spices
  • Collections
    • Video Recipes
    • Maharashtrian
    • North Indian
    • South Indian
    • Diwali
    • Chaat
  • Videos
  • More
    • Search
    • Marathi Blog
    • Blog
    • About
  • English
  • मराठी

रगडा पेटिस

रगडा पेटिस
  • Serving: ४ लोगों के लिए
Print

रगडा पेटिस

By Uma Abhyankar सितम्बर 27, 2017

रगडा पेटिस एक 'चाट' स्टाइल का चटपटा स्नैक है। रगड़ा बनता है सफेद चने से और पेटिस बनता है आलू से। ये मजेदार स्नैक जरूर घर पर बना कर देखिए।

Ingredients

  • रगडा बनाने के लिए :
  • सफ़ेद चना - १ कप
  • प्याज - १ प्याज़ बडा बडा काटा हुआ
  • टमाटर - १ टमाटर बडा बडा काटा हुआ
  • अदरक - एक से डेड इंच बडा टुकडा
  • लहसुन - ४-५ बड़ी बडी कलियां
  • गरम मसाला - ३ टीस्पून
  • नमक - स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पावडर (ऐच्छिक) - स्वादानुसार
  • तेल - ४ टीस्पून
  • पेटिस के लिए :
  • आलू - ५ बड़े आलू उबालकर छिलके निकाले हुए
  • नमक - स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पावडर - स्वादानुसार
  • मैदा - २ & १/२ टेबलस्पून
  • तेल - शेलो फ्राय करने के लिए आवश्यकतानुसार
  • सर्व्ह करते समय :
  • प्याज - १ बारीक कटा हुआ
  • टमाटर - १ बारीक कटा हुआ
  • मीठी चटनी - पसंदानुसार
  • हरी चटनी (हरे धनिये की चटनी या पुदीने की चटनी) - पसंदानुसार
  • सेव - पसंदानुसार

Instructions

रगड़े के लिए :

  1. सफ़ेद चना रातभर या फिर ६-७ घंटों तक पानी में भिगो कर रखें।
  2. भिगोया हुआ पानी निकालकर उसमे करीब डेड कप नया पानी डालिए। उसीमे नमक डालकर प्रेशर कुकर में एक सीटी आने तक पकाइये। एक सीटी आने के बाद पंद्रह मिनट गैस धीमी करके पकने दें और फिर गैस बंद कर दें।
  3. कुकर ठंडा होने के बाद चने बाहर निकाल लीजिए।
  4. प्याज, टमाटर, अदरक, और लहसुन को एक मिक्सर में डालकर बारीक पीसकर प्यूरी बना लें।
  5. एक पतीले में ४ टीस्पून तेल गरम करके उसपर सारी प्यूरी डाल दीजिए।
  6. गरम मसाला और लाल मिर्च पावडर भी उसी में डाल दीजिए और मिलाकर हिलाते रहिए।
  7. प्यूरी ब्राऊन हो कर जब किनारे से तेल अलग होना शुरू हो जाएगा तब उसपर उबले हुए चने डाल दीजिए।
  8. सारा मिलाकर उबलने दें। (अगर आप चाहें तो रगड़े में थोड़ा और पानी डाल सकते हैं लेकिन ज्यादा पानी डालकर रगड़ा  बहुत पतला ना बनाएं।)

पेटिस के लिए :

  1. उबले हुए आलू मसल लें।
  2. उनमें मैदा, नमक, और लाल मिर्च पावडर मिला लें।
  3. इस मिश्रण के करीब दो इंच बड़े बड़े भाग लेकर गोल गोल पेटिस बना लें।
  4. थोडासा गहरा तवा लेकर उसपर थोड़ा तेल डालिए और तेल में २-३ पेटिस रख दीजिए।
  5. पेटिस की निचली बाजू जब ब्राउन हो जाएगी तब पेटिस को तवेपर उलटा कर लीजिए।
  6. अब पेटिस की दूसरी बाजू भी ब्राउन होने दें।
  7. जब दोनों तरफ से पेटीस ब्राउन हो जाएगा तब उसे पेपर टोवेल पर निकाल लीजिए।
  8. इसी तरह सारे पेटिस शेलो फ्राय कर लीजिए।

सर्व्ह करते समय :

  1. एक बाउल में २-३ पेटिस रखकर उसपर गरम रगड़ा डाल दीजिए। सारे पेटिस रगड़े से ढक जाने चाहिए।
  2. ऊपर से बारीक कटा प्याज़, टमाटर, मीठी चटनी, हरी चटनी (हरे धनिये की चटनी या पुदीने की चटनी), और सेव डालकर, जल्दी से गरमागरम रगडा पेटिस सर्व्ह कीजिए। 

 

  • Facebook
  • Twitter
  • Google Plus
  • Pinterest

You may also like

View Recipe

ब्रेड पकौड़ा रेसिपी

30 min
View Recipe

भटूरा या भटूरे रेसिपी

30 min
View Recipe

फोडणी ची पोळी (रोटी) रेसिपी

30 min

Post navigation

← गुजिया
फुलका →

Popular

मिक्स व्हेज पराठा

समोसा रेसिपी

अदरक की बर्फी

पूरन पोली (चनादाल और गुड़ की मीठी रोटी) रेसिपी

खस्ता कचोरी रेसिपी

About Author Uma Abhyankar View all posts

About

This site is about how strong family values, preserving and respecting different cultures can lead to a strong understanding within the society that can lead to a peaceful and prosperous world. Food is an important aspect of any culture. This is an attempt to capture all our family recipes and pass them on to the next generation. Occasionally I do write articles and poems.

Archives

  • मई 2022
  • जुलाई 2021
  • मई 2021
  • अप्रैल 2021
  • मार्च 2021
  • दिसम्बर 2020
  • अक्टूबर 2020
  • मई 2020
  • अगस्त 2019
  • जुलाई 2019
  • मई 2019
  • अप्रैल 2019
  • जनवरी 2019
  • मई 2018
  • अप्रैल 2018
  • मार्च 2018
  • फ़रवरी 2018
  • जनवरी 2018
  • दिसम्बर 2017
  • नवम्बर 2017
  • अक्टूबर 2017
  • सितम्बर 2017
  • जून 2017
  • मई 2017
  • अप्रैल 2017
  • मार्च 2017
  • फ़रवरी 2017

Menu

  • Home
  • Snacks
  • Veggies
  • Breads
  • Dessert
  • Marathi
  • About

Recent Posts

  • गाजर की चटनी रेसिपी
  • दाल-पालक रेसिपी
  • ब्रेड पकौड़ा रेसिपी
  • भटूरा या भटूरे रेसिपी
  • कढ़ी रेसिपी
© 2015 Uma Abhyankar. All Rights Reserved.