
- Serving: २० - २५ लड्डू
गोंद के लड्डू
गोंद के लड्डू एक बहुत ही सेहतमंद और स्वादिष्ट स्नैक है जो की ज्यादातर सर्दियों के दिनों में खाया जाता है। गोंद जो की एक पेड़ से निकाली जाती है, शरीर में गर्मी पैदा करने में मदत करती है। इस गोंद को सूखे मेवे के साथ मिलाकर ये स्वादिष्ट लड्डू बनाये जाते हैं। ये लड्डू २-३ महीनों तक भी अच्छे रह सकतें हैं।
Ingredients
- गोंद के छोटे क्रिस्टल्स - १/२ कप
- सूखा कसा हुआ और भुना हुआ नारियल - १ कप
- छुआरे की पावडर - १/२ कप
- मोटे पिसे हुए बादाम - १/२ कप
- खसखस - १/४ कप
- जायफल - १/४ कसा हुआ
- गुड़ - करीब २ कप
- घी - करीब १/२ कप
- दूध - २ टेबलस्पून
- इलायची पावडर - पसंदानुसार
Instructions
- एक मिक्सिंग बाउल में कसा और भुना हुआ सूखा नारियल, छुआरे की पावडर, बादाम पावडर, खसखस, और कसा जायफल मिलाकर अलग रख दें।
- एक कढ़ाई में घी गरम करके उसमें गोंद की क्रिस्टल्स थोड़ी थोड़ी डालकर, ये पूरी तरह फूलने तक, मध्यम आंच पर तल लें।
- तली हुई गोंद की क्रिस्टल्स को एक प्लेट में निकाल कर हाथ से थोड़ा मसल लें।
- अब इसे कृतिक्रमांक १ में अलग रखे मिक्सिंग बाउल में डाल दें।
- अब एक कढ़ाई में गुड़ डालकर उसमें दूध मिलाइये।
- आंच को धीमी रखकर, गुड़ को पूरी तरह पिघलने दें।
- जब गुड़ पिघल जाए और उसमें से झाग निकालने लगे तब गैस बंद कर दें।
- अब कढ़ाई को ठंडे सतह पर उतार लें और उसमें इलायची पावडर मिला लें।
- अब इसमें कृति क्रमांक ४ में बताये गए मिक्सिंग बाउल की सारी सामग्री मिला दें।
- इस सारे मिश्रण को पहले चम्मच से और फिर हाथ से अच्छे से मिलाकर, ये मिश्रण पूरी तरह से ठंडा होने से पहले, इसके लड्डू बना लें।