
बेबी पोटैटो रेसिपी
बेबी पोटैटो एक बहुत ही आकर्षक रेसिपी है जो की छोटे छोटे आलू से बनती है। ये छोटे आलू या बेबी पोटैटो ज्यादातर तीन रंगों में - सफ़ेद, बैंगनी, या लाल रंग में मिलते हैं। इनके छिलके आम आलू के मुकाबले बहुत पतले होते हैं। इसलिए ये जल्दी पक जाते हैं। इन्हें आप छिलके उतार कर या छिलकों के साथ भी खा सकतें हैं. इन्हें स्नैक या appetizer की तरह परोसिये।
Ingredients
- बेबी पोटैटो - १०
- तेल - १ & १/२ टेबलस्पून
- बेसन - २ & १/२ टेबलस्पून
- धनिया पावडर - १/२ टीस्पून
- जीरा पावडर - १/२ टीस्पून
- काली मिर्च पावडर - १/४ टीस्पून
- नमक - स्वादानुसार
- लाल मिर्च पावडर - १/४ टीस्पून या स्वादानुसार
- हरा धनिया - सजावट के लिए
Instructions
- बेबी पोटैटो को धो कर उबलते पानी में डाल दीजिये।
- उन्हें १० मिनट तक उबलते पानी में पकने दें।
- अब इन्हें एक छलनी में निकाल लें ताकि सारा पानी बह जाए।
- अब इन्हें ठन्डे बहते पानी में एक मिनट तक रहने दें। इससे इनके छिलके निकालने में आसानी रहेगी।
- सारे पोटैटो के छिलके निकाल दीजिये।
- एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमे बेबी पोटैटो डाल दीजिये।
- अब इन्हें बाहर से सुनहरा होने तक हिलाइये।
- अब इसमें बेसन, धनिया पावडर, जीरा पावडर, काली मिर्च पावडर, नमक, और लाल मिर्च डाल दीजिये।
- अच्छे से मिलाकर इन्हें फिर से २-३ मिनट तक हिलाइये ताकी ये गाढ़े रंग के हो जाएं।
- गैस को बंद करके इन्हें निकाल ली जिए और ऊपर से हरा धनिया डालकर परोसिये।