
- Prep Time: 10 minutes
- Cook Time: 20 minutes
- Serving: २ लोगों के लिए
मक्के का उपमा
मक्के का उपमा एक झटपट से बनने वाला स्वादिष्ट स्नैक है। इसके लिए आप ताजा मक्का या फ्रोज़न मक्के के दाने इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे तो इसमें आप कुछ और चीजें जैसे की अदरक, प्याज वगैरा भी डाल सकतें हैं, लेकिन मेरा ये मानना है की इन चीजों से मक्के का स्वाददब जाता है। इसलिए यहां दी गई रेसिपी में मैंने कम से कम मसाले या गाढ़े स्वाद वाली चीज़ों का इस्तेमाल किया है।
Ingredients
- मक्के के दाने (ताज़े या फ्रोज़न) - ३ कप
- तेल - २ & १/२ टेबलस्पून
- सरसों - १/२ टीस्पून
- हींग - १/४ टीस्पून
- हलदी - १/४ - १/२ टीस्पून
- कढिपत्ता - ४-५
- हरी मिर्च (बारीक काटी हुई) - ३ छोटी या स्वादानुसार
- नमक - स्वादानुसार
- चीनी (ऐच्छिक) - अपनी पसंद के अनुसार
- नींबू का रस - १ टीस्पून
- हरा धनिया - बारीक कटा, सजावट के लिए
Instructions
- छूरी से मक्के के दाने निकाल कर अलग कर लीजिये। (मक्के को कद्दूकस भी कर सकते हैं।) (अगर फ्रोज़न मक्के के दाने इस्तेमाल कर रहें हैं, तो इस स्टेप को छोड़ दीजिये।)
- फूड प्रोसेसर में दानो को मोटा पीस लीजिये। (अगर मक्के को कद्दूकस कर लिया हो तो ये वाली स्टेप छोड़ दीजिये।)
- कढ़ाई में तेल गरम कर के उसमे सरसों डाल दीजिये।
- सरसों तड़कने के बाद उसमे हींग, हलदी, कढीपत्ता, और हरी मिर्च डाल दीजिये।
- थोडासा हिलाकर उसमे मोटे पिसे हुए मक्के के दानो को डाल दीजिये।
- सब मिलाकर धीमी - मध्यम आंच पर रखें, और तब तक थोड़ी थोड़ी देर के बाद हिलाते रहिये, जब तक करीब सारा गीलापन दानों से निकल न जाए। (इसके लिए करीब १५ - २० मिनिट लग सकतें हैं।)
- फिर नमक, चीनी (अगर sweet corn इस्तेमाल किए हों, तो चीनी मत डालिये।), और नींबू का रस डालकर सब अच्छे से मिला लीजिये।
- थोड़ी सी देर के लिए हिलाइये और फिर गैस बंद कर दीजिये।
- ऊपर से हरा धनिया डालकर मक्के का स्वादिष्ट उपमा परोसिये।