Uma's Kitchen

  • Home
  • Recipes
    • Snacks
    • Soups
    • Breads
    • Rice
    • Veggies
    • Lentils
    • Dosas
    • Salads
    • Dessert
  • Specialities
    • Drinks
    • Left-over-food recipes
    • Pickels/Chutneys
    • Spices
  • Collections
    • Video Recipes
    • Maharashtrian
    • North Indian
    • South Indian
    • Diwali
    • Chaat
  • Videos
  • More
    • Search
    • Marathi Blog
    • Blog
    • About
  • English
  • मराठी

आलू टोकरी चाट रेसिपी

आलू टोकरी चाट रेसिपी
  • Serving: २-३ इंच बड़ी, करीब ८ टोकरियाँ
Print

आलू टोकरी चाट रेसिपी

By Uma Abhyankar जनवरी 16, 2018

टोकरी चाट एक बहुत ही आकर्षक चाट है। इसका महत्वपूर्ण भाग है आलू की टोकरी। इस टोकरी को आप अलग अलग तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं - बारीक कटे फल, सलाद या नीचे दी गई कोई भी एक फिलिंग रखने के लिए। इस टोकरी को और भी कई तरह के फ़ूड डेकोरेशन में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Ingredients

  • २-३ इंच बड़ी, करीब ८ टोकरियों के लिए :
  • आलू - ३ बड़े बड़े आलू
  • नमक - स्वादानुसार
  • फिलिंग प्रकार १ के लिए :
  • अंकुरित साबुत मूंग - १/२ कप उबले हुए (स्टीम किये हुए)
  • आलू - १/२ कप उबालकर बारीक कटा हुआ
  • लाल या पीली शिमला मिर्च - १ बारीक कटी
  • खीरा - १ छोटी छोटे टुकड़ों में काटा हुआ
  • प्याज - १ छोटा बारीक कटा हुआ
  • हरा धनिया - सजावट के लिए बारीक कटा हुआ
  • चाट मसाला - २-३ टीस्पून या स्वादानुसार
  • काला नमक - स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पावडर - स्वादानुसार
  • नींबू का रस - १ टेबलस्पून
  • मीठी चटनी - आवश्यकतानुसार
  • हरी चटनी (हरे धनिये की चटनी या पुदीने की चटनी) - आवश्यकतानुसार
  • दही (ऐच्छिक) - आवश्यकतानुसार
  • बारीक सेव - पसंद के अनुसार
  • फिलिंग प्रकार २ के लिए :
  • उबले हुए काबुली चने (छोले) - १/२ कप
  • आलू - १/२ कप उबालकर बारीक कटे हुए
  • प्याज - १ छोटा बारीक काटा हुआ
  • बारीक कटा हरा धनिया - अपनी पसंद से
  • नींबू का रस - १ टेबलस्पून
  • चाट मसाला - २-३ टीस्पून या स्वादानुसार
  • काला नमक - स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पावडर - स्वादानुसार
  • मीठी चटनी - आवश्यकतानुसार
  • हरी चटनी (हरे धनिये की चटनी या पुदीने की चटनी) - आवश्यकतानुसार
  • दही (ऐच्छिक) - आवश्यकतानुसार
  • बारीक सेव - आवश्यकतानुसार

Instructions

'टोकरी' के लिए :

  1. आलू को मोटा मोटा कद्दूकस कर लीजिए और फिर १५-२० मिनट तक पानी में भिगो कर रखिये।
    IMG_3446 IMG_3447
  2. फिर एक कोलंडर में डालकर सारा पानी निकाल दीजिए।
    IMG_3449
  3. अब एक पेपर टावेल पर निकालकर फैला दीजिए। ऊपर से एक दूसरे पेपर टावेल से दबाते हुए जितना पानी निकाल सकते हैं उतना निकाल लीजिए।
    IMG_3450 IMG_3451
  4. आलू पर थोड़ा सा नमक डालकर मिला लीजिए।
  5. एक कढ़ाई में तेल गरम करने रख दीजिए।
  6. अब एक छलनी या एक गहरी झारी लेकर उसमे सब तरफ से कद्दूकस किया हुआ आलू फैलाकर लगा दीजिए।
    IMG_3468
    IMG_3452
  7. उसपर एक और चम्मच हलके से दबाते हुए गरम तेल में डुबोकर तलिए।
    IMG_3453
    IMG_3454
  8. एक बार जब आलू की धारियाँ एकसाथ चिपक जाएं तब उप्पर का चम्मच बाहर निकाल लीजिए।
    IMG_3455
  9. अब आलू सुनहरे रंग का होने तक तल लीजिए।
    IMG_3456 IMG_3457
  10. अब छलनी / झारी को एक पेपर टावेल पर उलटा करके आलू की ये टोकरी बाहर निकाल लीजिए।
    IMG_3458IMG_3460IMG_3461
  11. इसी तरह सारे आलू से टोकरियाँ बना लीजिए।
    IMG_3463

फिलिंग प्रकार १ :
IMG_3471

  1. अंकुरित मूंग, उबले आलू, लाल या पीली शिमला मिर्च, खीरा, प्याज और हरा धनिया एक साथ मिला लीजिए।
  2. इस मिश्रण में काला नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च पावडर और नींबू का रस डाल दीजिए।
  3. सब मिलाकर इस फिलिंग को बना लीजिए।
  4. अगर पसंद है तो दही भी थोडासा फेंटकर तैयार रखिए। (अगर दही डाल रहें हों तो नीबू का रस मत डालिए।)

 

फिलिंग प्रकार २ :
IMG_3472

  1. उबले हुए चने (छोले), उबले आलू, प्याज, और हरा धनिया एक साथ मिला लीजिए।
  2. उसमे काला नमक, चाट मसाला, और नींबू मिलाकर ये फिलिंग बना लीजिए।
  3. अगर पसंद है तो दही भी थोडासा फेंटकर तैयार रखिए। (अगर दही डाल रहें हों तो नीबू का रस मत डालिए।)

 

  1. २-४ टोकरियाँ एक प्लेट में रख दीजिए।
    IMG_3476
  2. हर एक टोकरी में ऊपर बनाई गई कोई भी एक फिलिंग भर दीजिए।
  3. ऊपर से मीठी चटनी, हरी चटनी, दही (ऐच्छिक), और बारीक सेव डालकर तुरंत सर्व्ह कीजिए।
    IMG_3483
  • Facebook
  • Twitter
  • Google Plus
  • Pinterest

You may also like

View Recipe

ब्रेड पकौड़ा रेसिपी

30 min
View Recipe

भटूरा या भटूरे रेसिपी

30 min
View Recipe

फोडणी ची पोळी (रोटी) रेसिपी

30 min

Post navigation

← कढीपत्ते की चटनी रेसिपी
मुरमुरे का चिवडा →

Popular

मिक्स व्हेज पराठा

समोसा रेसिपी

अदरक की बर्फी

पूरन पोली (चनादाल और गुड़ की मीठी रोटी) रेसिपी

खस्ता कचोरी रेसिपी

About Author Uma Abhyankar View all posts

About

This site is about how strong family values, preserving and respecting different cultures can lead to a strong understanding within the society that can lead to a peaceful and prosperous world. Food is an important aspect of any culture. This is an attempt to capture all our family recipes and pass them on to the next generation. Occasionally I do write articles and poems.

Archives

  • मई 2022
  • जुलाई 2021
  • मई 2021
  • अप्रैल 2021
  • मार्च 2021
  • दिसम्बर 2020
  • अक्टूबर 2020
  • मई 2020
  • अगस्त 2019
  • जुलाई 2019
  • मई 2019
  • अप्रैल 2019
  • जनवरी 2019
  • मई 2018
  • अप्रैल 2018
  • मार्च 2018
  • फ़रवरी 2018
  • जनवरी 2018
  • दिसम्बर 2017
  • नवम्बर 2017
  • अक्टूबर 2017
  • सितम्बर 2017
  • जून 2017
  • मई 2017
  • अप्रैल 2017
  • मार्च 2017
  • फ़रवरी 2017

Menu

  • Home
  • Snacks
  • Veggies
  • Breads
  • Dessert
  • Marathi
  • About

Recent Posts

  • गाजर की चटनी रेसिपी
  • दाल-पालक रेसिपी
  • ब्रेड पकौड़ा रेसिपी
  • भटूरा या भटूरे रेसिपी
  • कढ़ी रेसिपी
© 2015 Uma Abhyankar. All Rights Reserved.