
- Prep Time: १० minutes
- Cook Time: ४५ minutes
- Serving: ५ लोगों के लिए
छोले (चना मसाला) रेसिपी
उत्तर भारत की एक मनपसंद और स्वादिष्ट रेसिपी है छोले या चना मसाला। इसे आप रोटी, फुलका, नान, कुलचा आदि के साथ परोस सकते हैं। भटूरे के साथ छोले याने की 'छोले-भटूरे' अपने आप में ही एक स्वादिष्ट डिश है। उसी तरह चावल के साथ भी आप इस सेहतमंद रेसिपी को परोस सकते हैं।
Ingredients
- छोले ( काबुली चना) - १ & १/२ कप
- कसूरी मेथी - १ टीस्पून
- प्याज़ - १
- टमाटर - १
- अदरक - १ इंच बड़ा टुकड़ा
- लहसुन - ४ बड़ी कलियाँ (करीब १ टेबलस्पून)
- तेल - १ & १/२ टेबलस्पून
- छोले मसाला / गरम मसाला - ३ टीस्पून
- नमक - स्वादानुसार
Instructions
- करीब ५-६ घंटों तक छोले पानी में भिगोकर रखिये। (अगर आपको जलदी बनाना है तो गरम पानी में भिगोइये और ढक दीजिए जिससे ये जलदी पकाने के लिए तैयार हो जाएंगे। या फिर आप कैन वाले छोले भी इस्तेमाल कर सकते हैं - जो की पहले से भिगोए हुए होते हैं.)
- भिगोए हुए छोलों में कसूरी मेथी डालकर कुकर में रखिये और तीन सीटियां आने तक पकाइये। तीन सीटियाँ आने के बाद गैस को बारीक कर दीजिए और बारीक गैस पर आधा घंटा और पकने दीजिए। फिर गैस बंद कर दीजिए।
- कुकर ठंडा होने पर छोले बाहर निकाल लीजिए और एक चम्मच की पिछली बाजू से कुछ छोले मैश कर लीजिए। इससे रस गाढ़ा होने में मदत होगी।
ग्रेव्ही के लिए : प्याज़, टमाटर, अदरक, और लहसुन मिक्सर में एक साथ मिलाकर बारीक पीस लीजिए और ग्रेव्ही बना लीजिए।
आगे की कृति:
- एक पतीले में तेल गरम कर लीजिए और उसपर तैयार की हुई ग्रेव्ही डाल दीजिए।
- उसपर छोले मसाला या गरम मसाला डालकर ग्रेव्ही ब्राउन दिखनेतक या किनार से तेल छूटने तक पका लीजिए।
- उसपर पकाए हुए छोले डाल दीजिए और आवश्यकतानुसार पानी डालकर मिला लीजिए।
- स्वादानुसार नमक डालकर एक बार छोले उबलने दीजिए और फिर गैस बंद कर दीजिए।
- गरम गरम छोले रोटी, चावल, नान, फुलका, या भटूरों के साथ परोसिये। परोसते समय साथ में थोड़ा प्याज़ और नींबू की एक स्लाइस के साथ परोसिये।