
- Prep Time: 10 minutes
- Cook Time: 40 minutes
- Serving: ५ लोगों के लिए
दाल-पालक रेसिपी
दाल-पालक साउथ इंडिया में अकसर बनाई जाने वाली एक मशहूर दाल है जो खाने में स्वादिष्ट और सेहतमंद भी है। ये बनाने में बिलकुल ही आसान है और इसके लिए आप तूअर की या मूंग की दाल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Ingredients
- अरहर / तूअर की दाल या मूंग की दाल - १ कप
- पालक के बारीक कटे हुए पत्ते - १ कप
- लहसुन - १ टेबलस्पून, बारीक काटा हुआ
- तेल - ४ टीस्पून
- सरसों - १/२ टीस्पून
- साबुत जीरा - १/२ टीस्पून
- हींग - १/४ टीस्पून
- हलदी - १/४ टीस्पून
- कढीपत्ता - ४-५ पत्ते
- सूखी लाल मिर्च - २-३
- टमाटर - १, बारीक काटा हुआ
- नमक - स्वादानुसार
Instructions
- दाल को १-२ बार पानी से साफ़ धो कर सारा पानी निकाल दीजिए।
- अब धुली हुई दाल में २ कप पानी डालकर उसे प्रेशर कुकर में ३ सीटियां होने तक रख कर पकने दीजिए।
- ३ सीटियां आने के बाद गैस को धीमी आंच पर रख कर और ५ मिनट पकने दीजिए और फिर गैस बंद कर दीजिए।
- कुकर ठंडा होने के बाद पकी हुई दाल को बाहर निकाल कर फेंटते हुए अच्छे से मिला लीजिए।
- एक पतीले में तेल गरम करके उसमें सरसों डाल दीजिए।
- सरसों तड़कने के बाद उसमें जीरा, हींग, हलदी, कढ़ीपत्ता, लाल मिर्च और लहसुन डालकर मिला लीजिए और लहसुन थोडासा ब्राउन दिखने तक स्टर-फ्राय कर लीजिए।
- अब उसीमें काटा हुआ पालक डालकर एक और मिनट स्टर-फ्राय कर लीजिए।
- फिर उसपर मिलाकर राखी हुई दाल भी डाल दीजिए।
- एक बार मिलाकर, आवश्यकतानुसार थोड़ा और पानी डालकर, आप दाल को अपनी पसंद के अनुसार पतला बना सकते हैं। फिर दाल में नमक और टमाटर डालकर मिला लीजिए।
- अब दाल को अच्छे से उबलने दीजिए, फिर गैस बंद कर दीजिए।
- गर्मागर्म दाल पालक परोसने के लिए तैयार है। इसे आप चावल या रोटी के साथ परोस सकते हैं।